Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में ९८२ व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण, यह है– सबसे अधिक संक्रमित रहने वाले क्षेत्र

 

काठमांडू, ८ अगस्त । आज तक काठमांडू उपत्यका में ९८२ व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की तथ्यांक ने यह बात पुष्टी की है । प्राप्त तथ्यांक अनुसार उपत्यका में सबसे अधिक संक्रमण काठमांडू जिला में है, जहां ७६६ संक्रमित हैं । इसीतरह ललितपुर में १३४ और भक्तपुर में ८२ संक्रमित हैं ।
काठमांडू उपत्यका में संक्रमितों की वृद्धिदर को मध्यनजर करते हुए विभिन्न क्षेत्र में शील (आवत–जावत निषेध) की है । बताया गया है कि काठमांडू उपत्यका में अभी ६४६ सक्रिय संक्रमित हैं । काठमांडू के १३६ स्थानों में संक्रमित पाए गए हैं, जहां कि एक क्षेत्र में कम से कम ५ से ९ व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार सबसे अधिक संक्रमित नक्साल, कालिमाटी, बागबजार, समाखुशी क्षेत्र में हैं । इसीतरह बालाजु, बांसबारी, त्रिवी शिक्षण अस्पताल के आसपास, बुढानिलकण्ठ, धुम्बाराही, घट्टेकुलो, अनामनगर, माछा पोखरी, पुतलीसडक, सीतापाइला, बालुवाटार, बल्खु, वालुवाखानी, बौद्ध, चावहिल, दक्षिणढोका, बानेश्वर, इमाडोल, जोरपाटी, कलंकी, कीर्तिपुर, सोर्हखुट्टे, बाफल, बसुन्धरा, भोटाहिटी, भाटेबहाल, च्यासल, क्षेत्रपाटी, दुवाकोट, धापासी, डल्लू, डिल्लीबजार, गोठाटार, गहना पोखरी, खुमलटार, कुलेश्वर, न्यूरोड, नयां बजार, पेप्सीकोला, रातोपुल, सुनाकोठी, ठैंब आदि क्षेत्र में रहनेवाले व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया है । अर्थात् काठमांडू के प्रायः सभी प्रमुख शहरी क्षेत्रों में रहनेवाले व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण दिखाई दी है । संक्रमितों में बाहर से आकर काठमांडू में रहनेवाले और स्थानीयबासी दोनों हैं ।
सबसे अधिक संक्रमित रहनेवाले क्षेत्र असन, इन्द्रचोक, टेकु, न्यूरोड, गहना पोखरी, हांडीगांव क्षेत्र को प्रशासन तथा स्थानीय निकायों ने शील किया गया है । उल्लेखित क्षेत्र से अब लोगों को बाहर आने के लिए और भीतर जाने के लिए सहज नहीं है, स्थानीय प्रशासन की अनुमति अनिवार्य है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *