पोखरा में उपचाररत एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु
काठमाडौं ।
पोखरा में उपचाररत एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है ।
पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान अन्तर्गत के कोभिड–१९ उपचार केन्द्र में भरती पोखरा महानगरपालिका–१९ निवासी ६२ वर्षीय पुरुष का बीती रात ११ः३५ में मृत्यु हुई है ।
प्रतिष्ठान के निर्देशक डा. अर्जुन आचार्य के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें सावन १७ गते अस्पताल में भरती कराया गया था । आईसीयू में उनका उपचार हो रहा था उन्हें डायबिटिज भी था ।
पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में कोरोना संक्रमण से मौत की यह तीसरी घटना है ।
नेपाल में कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने वालों की संख्या ७४ हो गई है ।


