प्रदेश ५ की सांसद कृष्णा केसी में कोरोना भाइरस संक्रमण पुष्टि
बुटवल ।
प्रदेश ५ की सांसद कृष्णा केसी (नमूना) में कोरोना भाइरस संक्रमण पुष्टि हुई है ।
बाँके के राप्ती सोनारी गाउँपालिका–९ की सांसद केसी ने शनिबार रात सामाजिक सञ्जाल फेसबुक में स्टेटस लिखकर यह जानकारी दी है ।
उन्होंने अपने सम्पर्क में आए सभी को सेल्फ आइसोलेसन में रहने और पीसीआर परीक्षण कराने का आग्रह किया है ।
कोरोना संक्रमण दर बढने के बाद से नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका तीन दिन तक के लिए पूर्णरुप में शील कर दिया गया है ।

