नेपाल में पाँच महिना में ११ अर्ब २९ करोड से अधिक मूल्य का औषधि और कच्चा पदार्थ आयात
काठमाडौं ।
नेपाल में कोभिड-१९ संक्रमण शुरु होने के पाँच महिना में ११ अर्ब २९ करोड से अधिक मूल्य का औषधि और कच्चा पदार्थ आयात किया गया है ।
कोभिड के कारण लकडाउन शुरु होने के चैत्र ११ से सावन २५ गते तक ८ अर्ब ५९ करोड ६३ लाख ७१ हजार रुपैयाँ बराबर का तैयारी औषधि और दो अर्ब ६९ करोड ५२ लाख ५६ हजार रुपैयाँ बराबर का औषधि का कच्चा पदार्थ आयात होने की जानकारी भन्सार विभाग ने दी है ।
नयाँ आर्थिक वर्ष शुरु होने के बाद श्रावण २५ गते तक में ३७ करोड ३० लाख ४ हजार की तयारी औषधि और २४ करोड ९१ लाख एक हजार का औषधि का कच्चा पदार्थ नेपाल आने की जानकारी विभाग के महानिर्देशक सुमन दाहाल ने दी है ।
लकडाउन शुरु होने के पहले महिना में १९ दिन में ६९ करोड एक लाख १७ हजार, वैशाख में एक अर्ब ९८ करोड ४८ लाख ३३ हजार, जेठ में एक अर्ब ९६ करोड ८३ लाख ५५ हजार और असार में दो अर्ब २५ करोड २८ लाख ८३ हजार रुपए का तयारी औषधि नेपाल आया है ।
इसी तरह सावन २४ गते तक में एक अर्ब ६६ करोड २८ लाख ८० हजार रुपए का औषधि नेपाल आया है । पाँच महीना अवधि में कुल २ खर्ब ९५ अर्ब ५६ करोड २० लाख ३९ हजार रुपया बराबर का अत्यावश्यक वस्तु आयात होने से औषधि के आयात का हिस्सा भी बढने की जानकारी भन्सार विभाग ने दी है ।


