पर्सा स्थित सबैठवा नाका में स्थानीयबासी और पुलिस के बीच झडप, नाका अवरुद्ध
रेयाज आलाम, वीरगंज, १० अगस्त । पर्सा जिला स्थित सबैठवा नाका (नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र) में सशस्त्र पुलिस और स्थानीय बासी के बीच झडप हुआ है । पुलिस की पिटाई से स्थानीयबासी जयप्रकाश चौरसिया घायल हो गए हैं ।
चौरसिया घायल होने के बाद स्थानीयबासी सशस्त्र पुलिस के प्रति आक्रोशित हो गए हैं । स्थानीय बासियों ने यहां स्थित सशस्त्र पुलिस की बीओपी को घेर कर रखा है । परिस्थिति असामान्य होने के कारण सबैठवा में सशस्त्र पुलिस के एसपी राजेन्द्र खडका के साथ तीन बीओपी खडा किया गया है ।
स्मरणीय है, सीमा क्षेत्र (सिक्टा) और सबैठवा (नेपाल) के बीच अवैध तस्करी होती है । स्थानीयबासी का आरोप है कि इसतरह की तस्करी में स्वयम् पुलिस भी सहयोग करती है । एक स्थानीयबासी ने कहा कि कुछ दिन पहले एक ऐसे ही दृश्य देखने को मिला था । एक स्थानीय युवा ने उसको भीडियो में कैद किया । यही बाहने सशस्त्र पुलिस ने यहां के स्थानीयबासी के ऊपर मारपिट करने से तनाव बढ़ गया है ।
लेकिन पुलिस ने इस बात को अस्वीकार किया है । पुलिस का कहना है कि कोरोना संकट के समय में यहां अधिक व्यक्ति आवात–जावत कर रहे हैं, उन लोगों को रोकने के लिए जब पुलिस ने बल प्रयोग किया तो स्थानीयबासी विरोध में प्रदर्शन में उतर आए हैं । (पुनः सम्पादित तथा अपडेटेट समाचार)

