Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हथियार विक्री के लिए सीमावर्ती क्षेत्र से जनकपुर आए २१ वर्षीय युवा गिरफ्तार

 

जनकपुरधाम, १० अगस्त । धनुषा जिला मुखियापट्टी मुसहर्निया–३ निवासी २१ वर्षीय युवा सुजित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । यादव भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र मुसहर्निया से हथियार विक्री के लिए जनकपुर आए थे । पुलिस ने हथियार के साथ यादव को गिरफ्तार किया है ।
विशेषः सूचना के आधार में जिला पुलिस कार्यालय धनुषा से परिचालित पुलिस टोली ने ज.१ ह. ३१९२ नम्बर की टैफू में सवार यादव को अटोमेटिक पिस्तोल और उसके लिए प्रयोग में आनेवाला एक थान म्यागजिन के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि चिनी की बैग के भीतर पिस्तोल छिपाकर यादव जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका–१० बार्हबिघा जा रहे थे ।
धनुषा पुलिस ने कहा है कि अभियुक्त यादव और हतियार को नियन्त्रण में लेकर आवश्यक अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com