Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना नियन्त्रण में सरकार असफल, अब नागरिक खूद को सचेत रहना होगाः कांग्रेस

 

काठमांडू, १० अगस्त । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान सरकार कोरोना वायरस ९कोभीड–१९० नियन्त्रण में पूर्ण असफल साबित हो चुका है, अब नागरिक को खूद सचेत रहना होगा । पार्टी मातहत निर्मित कोभिड–१९ संबंधी अनुगमन समिति के संयोजक एवं पार्टी सह–महामन्त्री डा। प्रकाशशरण महत ने कहा है कि सरकार तथा मन्त्री अपने पकेट के व्यक्ति को जिम्मेदारी देते हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की प्रभावकारिता दिखाई नहीं दे रही है ।
डा। महत ने यह भी कहा है कि कोभीड–१९ नियन्त्रण के लिए सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय संयोजन समिति भी पूर्ण असफल हो चुकी है । उन्होंने आगे कहा– ‘स्वास्थ्य सामाग्री खरीद में हुए भ्रष्टाचार ने ही सरकार को असफल बना दिया है, ऐसे व्यक्ति को नेतृत्व में नहीं रखना चाहिए था । सशक्त, डेडिकेटेड और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है । यद्यपि यह सरकार ईमानदार नहीं है और सरकार भरोषायोग्य नहीं है । सरकार हम लोगों की सुरीक्षत रखेगी, अब ऐसी अपेक्षा ना करें । खूद को सुरक्षित रखने के लिए खुद को ही कुछ करना होगा ।’
नेता महत ने यह भी कहा है कि अब पूर्ण लकडाउन करना भी संभव नहीं है । उनका कहना है कि अब जिस क्षेत्र में संक्रमत दिखाई देती है, उस क्षेत्र में परीक्षण बढ़ानी चाहिए और उस क्षेत्र को शील करनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com