कोभीड–१९ नियन्त्रण के लिए प्रदेश नं. २ ने किया संघीय सरकार के साथ विशेष प्याकेज मांग
काठमांडू, १० अगस्त । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) संक्रमण नियन्त्रण के लिए प्रदेश नं. २ ने संघीय सरकार समक्ष विशेष प्याकेज मांग किया है । मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत नेतृत्व में काठमांडू आए एक टोली ने उप–प्रधानमन्त्री तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल, स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री भानुभक्त ढकाल और श्रममन्त्री रामेश्वर फुयाल के साथ भेटवार्ता कर विशेष प्याकेज के लिए आग्रह किया है ।
मुख्यमन्त्री संचार सचिवालय प्रदेश नं. २ के अनुसार टोली में प्रदेश नं. २ के सामाजिक विकास मन्त्री नवलकिशोर शाह और मुख्य न्यायाधिवक्ता दीपेन्द्र झा जैसे व्यक्तित्व की सहभागिता थी । टोली ने कहा है कि कोभीड–१९ के कारण सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र प्रदेश नं. २ ही है, इसीलिए यहां कोभीड नियन्त्रण के लिए संघीय सरकार की ओर से विशेष प्याकेज घोषणा होनी चाहिए । टोली ने यह भी कहा है कि प्रशासन और सुरक्षा निकाय को थप प्रकार बनाकर सीमा क्षेत्र में अधिक कडाई भी आवश्यक है ।

