समाज सेवा,धर्म संस्कृति और पर्यटन के लिए समर्पित : प्रेम रैना
आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एनएवीएच प्रमाण पत्र से गौरवान्वित हिमाचल प्रदेश के दूसरे प्राकृतिक स्वास्थ्य केन्द्र हाट स्प्रिंग तत्तापानी के प्रबंधक प्रेम रैना का जन्म 5 मार्च 1974 को गौरवमय सांस्कृतिक परंपराओं की उर्वरा भूमि तत्तापानी में हुआ। श्री विपतु राम के घर पैदा हुए प्रेम रैना छ:भाई बहिन में से एक हैं।बाल्यावस्था में ही प्रेम रैना मे गहरी धार्मिक अनुभूति उत्पन्न हो गयी जो आज भी उनके आकर्षक व्यक्तित्व का अभिन्न अंग है।साधारण,धीर,गंभीर,साहसी,संयमी,मिलनसार और परोपकारी प्रेम रैना ने राजकीय महाविद्यालय संजौल शिमलाी से सनातक की डिग्री प्राप्त की।शिक्षा के बाद 20 वर्ष की आयु में प्रैम रैना होटल व्यवसाय से जुड़ गए. हाट स्प्रिंग होटल सतलुज नदी के किनारे था यहीं से अपने व्यवसाय की शुरूआत करने वाले प्रेम ने तत्तापानी की पहचान देश विदेश में फैलाई. इस छोटे से होटल में ही प्रेम ने अपने व्यवसाय को वृहद स्वरूप लिखने की पटकथा लिखनी आरम्भ की. अपने इस होटल में प्रेम ने आयुर्वेद और योग को भी पर्यटकों को सुलभ बनाया. प्रेम रैना का विवाह इटली की एंजेला मोंटेरोस्सो से 25 वर्ष की उम्र में हुआ.
दस वर्ष तक प्रेम रैना ने इटली करैमोना व सीमावर्ती फ्रांस और रूस में हिन्दू धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार किया.. 2010 में स्वदेश आकर तत्तापानी में होटल हाट स्प्रिंग का निर्माण किया।इस होटल में राष्ट्रीय उच्च स्तरीय एवं विदेशी पर्यटकों हेतु आवश्यक सुख सुविधाएँ,रेस्तरां,आवासीय सुविधा,योगकेन्द्र ,बैडमिंटन फील्ड,वोटिंग,हाटबाथ,पंचकर्म आदि का भी प्रावधान है। 2016 में सतलुज पर कोल बांध बनने से बनी झील में गर्म जल के चश्मों के जल मग्न होने से पहले ही प्रेम ने अपने खर्चे पर एक किलोमीटर ऊपर तक जल को उठाकर तत्तापानी की पौराणिक महत्ता व तापमान को बरकरार रखकर पुण्य का काम किया।
जमदग्नि की पुण्य भूमि की प्रतिष्ठा को पुन:स्थापित करने के लिए यहां जमदग्नि ऋषि,परशुराम जी व कामधेनु गौ माता की मूर्तियां प्रेम द्वारा स्थापित की जा रहीं हैं।इस तीर्थ के गौरव को बहाल करने के लिए जमदग्नि ऋषि,परशुराम जी और कामधेनु की प्रतिमाएँ आज तत्तापानी पहुंच गई हैं जिन्हें निकट भविष्य में विधि विधान से स्थापित किया जाएगा। प्रेम रैना की दृष्टि में दुनिया की सर्वोत्कृष्ट वस्तु उनकी जन्मभूमि है।
प्रेम रैना पूरी निष्ठा,लगन और प्रेम से तत्तापानी तीर्थ के कल्याण में जुटे हैं।
2019 में सतलुज नदी व जमदग्नि की तपोभूमि की वैदिक व पौराणिक महत्ता को देखते हुए
नदी पूजन व सतलुज आरती का उद्घाटन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने किया ।हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम को प्रेम रैना ने बखूब व्यवस्थित किया. इस नदी पूजन की परम्परा के बाद भी प्रेम ने इस परिपाटी को भविष्य में भी कायम रखने का संकल्प लिया है. प्रेम द्वारा तत्तापानी में साहसिक व स्वास्थ्य पर्यटन की स्थापना पर्यटन उद्योग में मील पथ्थर साबित हुए हैं. जल क्रीडा मे राफ्टिंग की पहल कर प्रेम द्वारा आरम्भ किए इस रोमांचक खेल के कारण लगभग दो सौ लोगों को रोजगार मिला है. प्रेम अपने व्यवसाय को समाज सेवा का माध्यम मान कर निरन्तर सफलता की मंजिले लांघते जा रहे हैं। हाट स्प्रिंग हैल्थ केयर की स्थापना कर प्राकृतिक चिकित्सा,आयुर्वेद चिकित्सा के एक और अनोखे केन्द्र का सृजन किया।तत्तापानी में रोमांचक जलखेल की ओर पर्यटको को आकर्षित करने के लिए हिमाचल के पहले जैट स्की को पानी पर उतार कर इस पावन धरती पर पर्यटन के क्षेत्र में समर्पित सेवा का एक ऐसा उदाहरण पेश किया कि इसके बाद प्रदेश सरकार ने 8 जेट स्की लाकर पौगबाध,सहित दूसरे बांधो में जेट स्की की शुरुआत की। प्रेम के अनथक प्रयासो से रोमांचकारी पर्यटन के लिए आज तत्तापानी अद्वितीय और बेमिसाल है।साहसिक पर्यटकों के लिए तत्तापानी एक नई पहचान के रुप में उभरा है।
जाने-माने पर्यटन कारोबारी प्रेम रैना पूरी निष्ठा,लगन और प्रेम से तत्तापानी तीर्थ के कल्याण में जुटे हैं। दो बेटियों और एक बेटे को अपनी ही तरह संस्कारित करते हुए इस युवा पर्यटन उद्यमी को 2017 मे हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धरातल से उठे श्रेष्ठ पर्यटन उद्यमी पुरस्कार से अलंकृत किया।साधारण, विनम्र,शालीन और मिलनसार व्यक्तित्व वाले प्रेम रैना को 2019 मे हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्राइड आफ हिमाचल पर्यटन के सम्मान से सम्मानित किया है।सम्मान और उन्नति की आकांक्षा प्रेम रैना के स्वाभिमान को विचलित न कर सकी। पिछले दिनों प्रेम रैना के पुत्र राहुल रैना ने उफनती नदी में कूद कर डूबते एक व्यक्ति को बचाकर मानवीयता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की।सुकेत संस्कृति साहित्य और जन कल्याण मंच पांगणा के अध्यक्ष डॉक्टर हिमेन्द्र बाली और डॉक्टर जगदीश शर्मा का कहना है कि विचारों की पवित्रता,सरलता,नैतिकता और राष्ट्रीयता से ओत- प्रोत अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रेम रैना के आदर्श सुकृत बनकर युवापीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।ऐसे उन्नतशील उद्यमी की समाज के उत्थान की श्रेष्ठ सोच सभी के लिए प्रेरणादीप से कम नहीं। सामाजिक सरेकारों को मानवीय दिशा देने वाले प्रतिभाशाली प्रेम रैना सम्मान के अधिकारी हैं।
डॉक्टर हिमेन्द्र बाली कुमारसेन ।
डॉक्टर जगदीश शर्मा पांगणा।
राज शर्मा आनी।




