Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा पार्टी संबंध नेताओं की मानसिकता में कुण्ठा और दिवालियापनः प्रधानमन्त्री सचिवालय

 

काठमांडू, ११ अगस्त । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली सविचालय ने जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) प्रति खेद प्रकट करते हुए कहा है कि जसपा पार्टी संबंद्ध नेताओं की मानसिकता में कुण्ठा और दिवालियापन है । दो दिन पहले जसपा की ओर से प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के स्वास्थ्य अवस्था के प्रति की गई टिप्पणी के प्रति एक खेद विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए ऐसा आरोप लगाया गया है ।
गत श्रावण २५ गते सम्पन्न जसपा केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि प्रधानमन्त्री ओली शारीरिक और मानसिक रुप में कमजोर हैं, उनके कारण ही देश के भीतर विभाजन का बीज विकसित हो रहा है । जसपा की इसी टिप्पणी पर मंगलबार प्रधानमन्त्री सचिवालय की ओर से प्रधानमन्त्री के प्रेस सल्लाहकार सूर्य थापा ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा कि जसपा संबंद्ध नेता गुण्ठाग्रस्त हैं और उन लोगों की मानसिकता में दिवालियापन है ।
जारी विज्ञप्ति में आगे कहा है– ‘राजनीति में विवाद, मतभेद और असहमति आम बाद है । अगर इस स्तर की कुसंस्कार प्रदर्शन किया जाता है तो हम लोग कहां पहुँचेगें ? संबंधित व्यक्ति और पक्ष को समय में ध्यान जाना जरुरी है ।’ पूर्व प्रधानमन्त्री तथा जसपा नेता डा. बाबुराम भट्टराई प्रति संकेत करते हुए आगे कहा गया है– ‘प्रधानमन्त्री की जिम्मेदारी में भी रहचुके और खूद को सुशिक्षित कहलानेवाले व्यक्ति संलग्न दल इस तरह पेश आना गुण्ठाग्रस्त गाली और सोच की दिवालियापन है ।’
यहां तक की जसपा को अन्य किसी से निर्देशित पार्टी की ओर भी संकेत किया गया है । विज्ञप्ति में उल्लेख है– ‘अन्य से निर्देशित कदम, गलत नीति, विचार और व्यवहार से किसी को भी सफलता हाथ लगनेवाला नहीं है । कांच के सिसे–वाले घर में रहकर पत्थरबाजी करनेवाले खूद असुरक्षित होते है और उनका पतन निश्चित है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com