गोंगबु हत्याकाण्डः फेशबुक मार्फत जब अंतरंग फोटो सार्वजनिक होने लगी तो कल्पना ने कर दी हत्या
काठमांडू, ११ अगस्त । गत आइतबार गोंगबु में सुटकेश के भीतर शर–बिना का एक शव मिल गया, जब शव पहचान में नहीं आया तो पुलिस ने फोटो सार्वजनिक किया । फोटो सार्वजनिक होते ही शव किसका है, पहचान में आया गया । शव था– दाङ घरवाले काठमांडू निवासी निवासी कृष्णबहादुर बोहरा का । हत्याकाण्ड के दो दिनों में ही पुलिस ने हत्या के आशंका में कल्पना मुडभरी पौडेल को गिरफ्तार किया । पुलिस गिरफ्तारी में आने के बाद कल्पना ने भी स्वीकार की है कि वह हत्या उन्होंने ही की है ।
कल्पना ने कहा है कि जब उन लोगों के बीच हुए आन्तरिक संबंध का तस्वीर नकली फेशबुक आइडी बनाकर कृष्णबहादुर ने सार्वजनिक किया, तब उन्होंने हत्या संबंधी योजना तय की है । उनका कहना है कि कृष्णबहादुर फोटो दिखाकर उनके अनुसार कल्पना को चलने के लिए कहते थे, जो कल्पना नहीं चाहती थी ।
कल्पना को पुलिस ने चितवन जिला स्थित टाँडी से गिरफ्तार कर काठमांडू लाया है । मंगलबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए पुलिस ने कल्पना को सार्वजनिक किया है । कल्पना ने कहा है कि हत्या उन्होंने अकेले ही की है । लेकिन शव व्यवस्थापन में उनकी १६ वर्षीया बेटी ने सहयोग की है, जो चितवन में ही कक्षा १० में पढ़ती है । स्मरणीय है, कल्पना एक कलाकार भी है, उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय की है ।
पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि ३–४ साल पहले फेशबुक मार्फत कल्पना और कृष्णबहादुर बीच जान–पहचान हुई थी । इसीबीच में उन लोगों के बीच आर्थिक लेनदेन भी हो गई थी, जिसके संबंध में भी उन लोगों के बीच विवाद हो रहा था ।

