जनकपुर में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु
काठमांडू, ११ अगस्त । जनकपुरधाम स्थित प्रादेशिक अस्पताल में उपचारत एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । धनुषा जिला विदेह नगरपालिका– ८ निवासी ६० वर्षीय पुरुष का निधन हुआ है । अस्पताल के अनुसार मृतक १८ दिनों से आईसीयु कक्ष में उपचारत थे ।
मृतक क्षयरोग और निमोनिया से भी पीडित थे । धनुषा जिला में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या ३ पहुँच गई है । इससे पहले दो व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है ।

