Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रानी बिराटनगर में कोरोना  भयावह, कई वार्ड सील 

 


माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर माहानगरपालिका सबसे ज्यादा संक्रमित वार्ड 9 पाए गए है। जिसमे 42 लोग संक्रमित हुए है। अब बिराटनगर में कोरोना भाइरस कम्युनिटी ट्रांसफर में तब्दील हो गया है । अबतक 282 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। महानगरपालिका ने आजतक कुल  3739लोगों की पीसीआर प्रविधि से जांच की बात कही है। सबसे अधिक संक्रमण बाले वार्ड 9 को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही वार्ड 9 में  2 लोगो की मृत्यु भी हुई है । वार्ड  9 के बाद वार्ड 12 में 41 लोगो मे कोरोना संक्रमित होने की  भी पुष्टि माहानगरपालिका अधिकारी ने की है। जिसमे जम्मा 6 महिला और 35 पुरुष है।
इसी तरह महानगर में सबसे कम वार्ड नं 16 और 18 में 1 महिला और 1 पुरुष में संक्रमण देखा गया है। माहानगरपालिका के अनुसार वार्ड  1में 1महिला और 2 पुरुष  3 लोगो मे पुष्टि की गई है इसी तरह वार्ड नं 2 में 9 महिला और 8 पुरुष कुल 17 लोग,वार्ड  3 में 8 महिला और 10 पुरुष जम्मा 18, इसी तरह वार्ड नं 4 में 2 महिला और 10 पुरुष  12, वार्ड 5 में 6 महिला और 14 पुरुष कुल  20, इसी तरह वार्ड नं 7 में 8 महिला और 14 पुरुष  22 लोग, वार्ड नं 10 में 6 महिला और 9 पुरुष 16 लोग शामिल है ।
वार्ड 11 में 7 महिला और 9 पुरुष  16, वार्ड  13 में 2 महिला और 7 पुरुष कुल 9 लोग,  वार्ड  14 में 1 महिला और 5 पुरुष कुल 6, वार्ड 15 में 5 महिला और 8 पुरुष कुल 13लोग और वार्ड 17 में 2 महिला और 6 पुरूष कुल 8 लोगो मे कोरोना संक्रमित पाए जाने की बिराटनगर महानगरपालिका ने पुष्टि की है।  । बिराटनगरमें संक्रमित होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 49 और कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com