वीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान अनिश्चितकाल के लिए बन्द
११अगस्त, काठमांडू । वीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान का ओपीडी सेवा अनिश्चितकाल के लिये बन्द कर दिया गया है ।
प्रतिष्ठान ने मंगलवार एक सूचना जारी करते हुए जानकारी दी है कि बुधवार से दूसरी सूचना नहीं आने तक ओपीडी सेवा बन्द होने का निर्णय किया गया है ।
सहायक निर्देशक डा. विकास साह ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण फैलने के कारण स्थानीय सरकार ने भी ७ दिनों तक पूर्ण रुप में बन्द किया है । प्रतिष्ठान परिसर के अन्दर संक्रमित मिलने के कारण बाध्य होकर उक्त निर्णय लिया गया है ।

