Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

६३८ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, काठमांडू में आज तक के ही सब से अधिक १३४ संक्रमित पहचान में

 

काठमांडू, ११ अगस्त । पिछले २४ घंटों की अवधि में नेपाल में ६८३ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार १०५६२ व्यक्ति में परीक्षण करने पर उल्लेखित परिणाम में संक्रमित मिल गए हैं । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या २३९८६ पहुँच गई है ।
पिछले २४ घंटों में पहचान में आए कूल संक्रमित ६३८ में से १३४ संक्रमित काठमांडू उपत्यका निवासी हैं । यह संख्या दैनिक पहचान में आए अन्य दिनों की तुलना में सबसे अधिक संख्या है । मन्त्रालय के अनुसार १३४ संक्रमितों में से काठमांडू निवासी ११०, ललितपुर निवासी १४ और भक्तपुर निवासी ८ व्यक्ति हैं ।
इसीतरह पिछले २४ घंटों की अवधि में १७१ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिश्चार्ज हो गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या १६६६४ पहुँच गई है । देशभर संक्रिय संक्रमितों की संख्या २३९४८ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *