Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढग्रस्त नेपाल भारत और बांग्लादेश की सहायता के लिए आगे आया युरोपीय संघ

 

नेपाल भारत और बांग्लादेश जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में आई बाढ़ की वजह से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए प्रभावित लोगों के लिए यूरोपीय संघ ने लगभग 14.50 करोड़ रुपये (1.65 मिलियन यूरो) की सहायता राशि प्रदान की है। यूरोपीय संघ की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है।

यूरोपीय संघ ने कहा है, इस साल इस क्षेत्र में आए अम्फान चक्रवात जैसी आपदा को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए पहले लगभग 15.85 करोड़ रुपये (1.8 मिलियन यूरो) की सहायता मुहैया कराई गई थी। वर्तमान में दी गई सहायता राशि को मिलाकर अब तक इस क्षेत्र में प्रभावित लोगों के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये (3.45 मिलियन यूरो) मुहैया कराए जा चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com