कोरोना से संक्रमित ४ व्यक्ति की मृत्यु, कूल मृतकों की संख्या ८३ पहुँच गई
काठमांडू, ११ अगस्त । कोरोना वायरस संक्रमित ४ व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । मंगलबार आयोतिज प्रेस ब्रिफिङ में स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस बात को पुष्टी की है । ४ नयां मृतकों के साथ नेपाल में वायरस से मरनेवालों की कूल संख्या ८३ पहुँच गई है ।
पिछली बार मरनेवाले ४ व्यक्तियों में ३ पुरुष और १ महिला हैं । मन्त्रालय के अनुसार धनुषा जिला बिदेह नगरपालिका–८ निवासी ६० वर्षीय पुरुष, धनुषा के ही मिथिला बिहारी–५ निवासी ५० वर्षीय पुरुष, सिन्धुपाल्चोक जिला बार्हबिसे–४ निवासी ८५ वर्षीय पुरुष और काभ्रे जिला पाँचखाल–१ निवासी ५० वर्षीया महिला की मृत्यु हुई है ।

