Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो गज सही ये मेरी मिलकियत तो है, ऐ मौत तूने मुझे जमींदार कर दिया : नहीं रहे राहत इन्दोरी

 

एक वतन इक रोज तेरी खाक में खो जाएंगे, सो जाएंगे
मरके भी रिश्ता नहीं टूटेगा हिन्दुस्तान से, ईमान से

दो गज सही ये मेरी मिलकियत तो है, ऐ मौत तूने मुझे जमींदार कर दिया

मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 70 साल के थे। आज ही उन्होंने ट्वीट करके बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढें   समय पर खाद न दे पाने वाले कृषि मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए : प्रभु साह

श्री अरबिंदो अस्पताल के डॉ विनोद भंडारी ने बताया कि उर्दू कवि राहत इंदौरी का निधन अस्पताल में हुआ। उन्हें आज दो बार दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था।

आपको बता दें कि आज (मंगलवार को) राहत इंदौरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। राहत इंदौरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा था कि कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं। दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।
उन्होंने उसी ट्वीट में अपने फैन्स से एक गुहार लगाई और कहा, ‘एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *