डोटी में बस दुर्घटना, तीन की मौत ३२ घायल
दिपायल ।
डोटी के पूर्वीचौकी गाँवपालिका–१ फुलौट में बस दुर्घटना होने से तीन लोगों की घटना स्थल में मृत्यु हो गई है और ३२ लोग घायल हो गए हैं ।
जिला प्रहरी कार्यालय डोटी के प्रहरी निरीक्षक कर्णबहादुर बोहरा के अनुसार कैलाली से अछाम जा रहे ना ६ ख २५२९ नम्बर की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । मृत्यु होने वाले की शनाख्त नही हो पाई है ।
नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी तथा सशस्त्र प्रहरी की टोली घायलों का उद्धार करने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय डोटी ने दी है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल डोटी लाने की तैयारी की जा रही है ।

