Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेम और विवाह का नाटक कर बलात्कार करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार

 

१२ अगस्त, काठमांडू । प्रेम और शादी का नाटक कर एक युवती से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । एक युवती के साथ प्रेम और विवाह कर बलात्कार करने के आरोप में थानकोट पुलिस ने धादिंग के राजन विश्वकर्मा उर्फ राज सेन्चुरी को गिरफ्तार किया है ।
काठमांडू की २४ वर्षीया युवती के साथ राजन ने तीन महीना से प्रेम सम्बन्ध रखकर नकली विवाह किया । नाम और टाईटल बदल कर युवती से विवाह कर राजन थानकोट चेकपोष्ट स्थित डेरा में ६ दिनों तक बलात्कार किया और बाद में फरार हो गया ।
महानगरीय प्रहरी वृत थानकोट का डिएसपी घनश्याम श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि यसवती के साथ ६ दिनों तक बलात्कार कर २ लाख रुपैया और २ तोला सोना भी लेकर आरोपी भागा है ।
श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि पीडित द्वारा दी गई जाहेरी के आधार पर हमने राजन को हिरासत में लिया है । उस पर बलात्कार और ठगी मुकदमा दर्ज कर अनुसन्धान जारी है ।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा का गांव-वार्ड तक संगठन विस्तार, सर्लाही बैठक में बनी रणनीति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com