Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस की कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ का बीस से अधिक देशों ने मांग की

 

रूस की कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को बीस से अधिक देशों ने मांग की है। रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दमित्रीवे का कहना है कि बीस देशों ने वैक्सीन की करोड़ों डोज की मांग की है। किरिल के अनुसार, मांग करने वालों में लैटिन अमेरिकी, मध्य पूर्व और कुछ एशियाई देश शामिल हैं।  कुछ के साथ डील भी हो गई है। उन्होंने ये भी बताया कि तीसरे चरण का ट्रायल यूएई और सऊदी अरब समेत अन्य देशों में होगा।

यह भी पढें   सुनसरी जिले में लागू किया गया कर्फ्यू हटाया गया

पांच देशों में 50 करोड़ डोज बनेगी…किरिल ने कहा कि रूस अब विदेशी सहयोगियों की मदद से पांच देशों में हर साल वैक्सीन की 50 करोड़ डोज तैयार करेगा। उन्होंने सभी देशों से अपील की कि वे उच्च गुणवत्ता वाली और सुरक्षित वैक्सीन अपने लोगों को लगाकर उनका जीवन बचाने में आगे बढे़ं।
दो साल तक रहेगा वैक्सीन का असर…स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुरास्खो ने दावा किया, जिसे टीका लग गया वो दो साल तक कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। उप प्रधानमंत्री तात्याना गोविकोवा ने कहा कि डॉक्टरों को ये वैक्सीन इसी महीने लगनी शुरू हो जाएगी। गामालेया इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. एलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने मई में कहा था, वे और शोधकर्ता वैक्सीन का परीक्षण खुद पर कर चुके हैं।

यह भी पढें   कंचनपुर में भारतीय सहायता से बनेगा श्री महेश्वर माध्यमिक विद्यालय का नया भवन; 1.9 करोड़ नेपाली रुपये होंगे खर्च

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed