Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के खिलाफ किसी भी हरकत का समर्थन नहीं :पीएम जॉनसन का आश्वासन

 

 

दिव्या तिवारी । लंदन से प्राप्त जानकारी अनुसार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आश्वासन दिया है कि उनका देश खालिस्तानी गतिविधियों या भारत के खिलाफ किसी भी हरकत का समर्थन नहीं करता है. ब्रिटिश सिख एसोसिएशन के चेयरमैन और कारोबारी लॉर्ड रामी रेंजर के मुताबिक पीएम जॉनसन ने एक बैठक में ये आश्वासन दिया. इस बैठक में कंजरवेटिव पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के अलावा चांसलर ऋषि सुनक भी मौजूद थे.
लॉर्ड रेंजर ने बताया कि, “मैंने पीएम जॉनसन से कहा कि कुछ अलगाववादी संगठन खालिस्तानी गतिविधियों में संलिप्त है. इस पर उन्होंने साफ शब्दों में आश्वासन दिया कि ब्रिटिश सरकार ऐसे किसी भी संगठन या भारत विरोधी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com