Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

नई दिल्ली।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी धौला कुआं स्थित आर्मी आरआर (रिसर्च एंड रेफरल) अस्पताल की आइसीयू में भर्ती हैं। इसी बीच उनकी मौत की झूठी अफवाह उड़ गई, जिसे उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने गलत बताया है। अभिजीत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता ‘हीमोडायनामिकली’ स्थिर हैं। यानी उनका दिल ठीक तरीके से काम कर रहा है और शरीर में रक्त का संचार सामान्य है। बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी इसे अफवाह बताया है।

यह भी पढें   मोटरसाइकिल सड़क डिवाइडर से टकराई...दो लोगों की मृत्यु

वहीं अस्पताल ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह कोई बदलाव नहीं आया। वो अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। बता दें कि भारत रत्न से सम्मानित 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी को मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के कारण 10 अगस्त को दोपहर 12:07 बजे आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन होना था। उनके मस्तिष्क में थक्का जम गया था। इसी को निकालने के लिए ऑपपुत्री ने ईश्वर से की प्रार्थना

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बुधवार को ट्विटर पर एक संदेश में लिखा कि उनके पिता के लिए जो उचित हो ईश्वर वह करें। इसके साथ जो भी परिणाम हो उसे सहने की उन्हें शक्ति दें। समाचार एजेंसी पीटीआइ के के अनुसार उन्होंने लिखा कि पिछले साल का आठ अगस्त का दिन उनकी जिंदगी का सबसे सुखद दिन था। उस दिन उनके पिता को भारत रत्न का सम्मान मिला था। ठीक एक साल अब बड़ी दुखद घड़ी आई है। ईश्वर सुख-दुख के इस दौर को सहने की मुझे शक्ति दें। इसके साथ उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है।रेशन किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com