वीरगन्ज में और ३५ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि
१३ अगस्त, वीरगञ्ज । वीरगञ्ज स्थित नारायणी अस्पताल के प्रयोगशाला में की गई परीक्षण में ३५ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
नारायणी अस्पताल के मेडिकल सुपरिडेन्टेन्ट मदन उपाध्याय ने जानकारी दी कि संक्रमितों में २५ पुरूष और १० महिला है । जिसमें ५ वर्ष से लेकर ६२ वर्ष तक के उम्र के लोग हैं ।
नारायणी अस्पताल के मेडिकल सुपरिडेन्टेन्ट उपाध्याय ने बताया कि बुधवार शाम को प्रयोगशाला द्वारा परीक्षण पश्चात १ व्यक्ति बारा जिला से और ३४ व्यक्ति पर्सा जिला से कुल ३५ व्यक्तियों का रिपोर्ट पोजेटिव आया है ।

