ओली प्रचण्ड बीच बालुवाटार में वार्ता जारी
१३ अगस्त, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)के दोनों अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’बीच की संवादहिनता को तोडा गया है । उन दोनों के बीच १० दिनों में गुरुवार को मुलाकात वार्ता होकर संवाद को जोडा गया है । इससे पहले उन दोनों के बीच गत मंगलवार को मुलाकात हुई थी ।
प्रचण्ड का प्रेस संयोजक विष्णु सापकोटा ने जानकारी दी कि ओली प्रचण्ड बीच गुरुवार सुबह सवा ११ बजे से बालुवाटार में मुलाकात वार्ता चल रही है ।
उन्होंने बताया कि सायद दोनों नेताओं के बीच पार्टी के अन्दर की समस्याओं पर चर्चा हो रही है । इससे पहले प्रचण्ड ने बताया था कि अब की वार्ता निकासपूर्ण होना चाहिये तभी ही वार्ता होगी ।

