Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जायडस कैडिला ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए उपयोगी दवा रेमडेसिवियर लाँच किया

 

 

 

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने तबाही मचाई हुई है। दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन और दवा पर काम चल रहा है। वहीं, भारत की दवा कंपनी जायडस कैडिला ने गुरुवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपयोगी दवा रेमडेसिवियर को रेमडेक ब्रांड नाम से भारतीय बाजारों में पेश किया है।लाँच किया

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि रेमडेक की 100 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 2,800 रुपये है, जो भारत में उपलब्ध रेमडेसिवियर का सबसे सस्ता ब्रांड है। जायडस कैडिला ने बताया कि यह दवा उसके वितरण नेटवर्क के जरिए पूरे देश में उपलब्ध होगी। यह दवा सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगी।
कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल ने कहा कि रेमडैक सबसे सस्ती दवा है, क्योंकि हम चाहते हैं कि कोविड-19 के इलाज में अधिक से अधिक मरीजों तक यह दवा पहुंच सके।

यह भी पढें   ईरान से आपूर्ति बंद होने पर पाकिस्तान में एलपीजी गैस की कीमतों में भारी उछाल

इस दवा के लिए सक्रिय दवा घटक (एपीआई) का विनिर्माण समूह की गुजरात स्थिति इकाई में किया गया है। जायडस कैडिला कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की कोशिश भी कर रही है और जायकोव-डी नाम की यह वैक्सीन क्लिनिकल परीक्षण के दूसरे चरण में है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com