Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका में १२७, देशभर ५२५ कोरोना के नयां संक्रमित, मरनेवालों की संख्या ९५ पहुँच गई

 

काठमांडू, १३ अगस्त । काठमांडू उपत्यका में १२७ सहित देशभर ५२५ कोरोना वायरस के नयां संक्रमित पहचान में आ गए हैं । पिछले २४ घंटों की रिपोर्ट अनुसार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने बिहिबार यह तथ्यांक सार्वजनिक किया है । मन्त्रालय के अनुसार ९५५९ लोगों की परीक्षण करते वक्त ५२५ व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया है ।
मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों को साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या २४९५७ पहुँच गई है । पिछली बार काठमांडू उपत्यका में मिले १२७ संक्रमितों में १११ काठमांडू के हैं, ललितपुर के ११ और भक्तपुर के ५ हैं । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में १०९ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिश्चार्ज भी हो गए हैं । अभी तक इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या १६०३७ पहुँच गई है । और ८०२५ संक्रिय संक्रमित देश भर के विभिन्न अस्पताल में उपचारत हैं ।
इसीतरह पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार नेपाल में कोरोना से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या ९५ पहुँच गई है । पिछली बार ४ संक्रमितों की मृत्यु हो गई है । इसतरह मरनेवाले धनुषा जिला के ५७ वर्षीय पुरुष, ८५ वर्षीय महिला, अछाम जिला के १८ वर्षीय पुरुष और मोरङ के ५७ वर्षीय पुरुष हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com