Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव

 

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार सुबह मथुरा में अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। महंत नृत्य गोपाल दास 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे, जिसमें पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।

महंत नृत्य गोपाल दास बुधवार को अयोध्या से मथुरा पहुंचे थे। रात्रि जन्म स्थान पर जन्माष्टमी का महा अभिषेक और अन्य कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात महंत नृत्य गोपाल दास मथुरा जंक्शन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंच गए थे। रात्रि में उन्होंने वही विश्राम किया।

यह भी पढें   विपक्षी दलों द्वारा संसदीय समिति गठन करने की मांग

गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और सीएमओ मंदिर पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस सहित मंदिर पर पहुंच गई है। उन्हें तेज बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत थी। उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के महंत नृत्य गोपाल दास मेदांता गुरुग्राम शिफ्ट किया जा रहा है।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित समुदायों की मदद के लिए यूनिलीवर नेपाल ने दिए 5 करोड़ रुपये

वहीं सीएम योगी ने कोरोना पॉजिटिव महंत नृत्य गोपाल दास हेल्थ के बारे में जानकारी ली। सीएम योगी ने डीएम मथुरा सर्वज्ञ राम मिश्र और मेदांता के डॉ. त्रेहन से बात की और अस्पताल में उनके लिए तत्काल चिकित्सा ध्यान देने का अनुरोध किया।

पवित्र सरयू जल लेकर गए थे मथुरा
82 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास इस बार अयोध्या से पवित्र सरयू जल लेकर मथुरा गए थे। वे जन्मस्थान में ठाकुरजी के अभिषेक के समय भी बैठे रहे थे। उनके शिष्य ने ही अभिषेक की परंपरा का निवर्हन किया था। मंगलवार से स्टेटबैंक के पास सीताराम मंदिर में ठहरे हुए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com