Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या सिमा विवाद पर चर्चा होगी नेपाल भारत वैठक में ?

 

१३ अगस्त, काठमांडू । नेपाल भारत बीच सचिवस्तरीय चर्चा होगी जिसमें सीमा विवाद, अयोध्या राम मन्दिर के साथ साथ अन्य विवादों को भी उठाए जाने की संभावना है । दोनों देशों के बीच बढ रही दूरियों को ध्यान में रखते हुए यह बैठक अर्थपूर्ण होगी । उक्त बैठक आगामी भाद्र १ गते को होगी जिसमें दोनों देशों के बीच के विवादपूर्ण समस्या पर चर्चा होगी । यह बैठक नेपाल में ही होगी ।

नेपाल में ही होने जा रही इस बैठक का नेपाल के तरफ से परराष्ट्र मन्त्रालय का सचिव शंकरदास वैरागी और भारत के तरफ से नेपालस्थित भारतीय दूतावास के राजदूत विनयमोहन क्वात्रा नेतृत्व करेंगे ।
परराष्ट्र मन्त्रालय का प्रवक्ता भरतराज पौडेल ने बताया कि दोनों देशों के बीच की यह नियमित बैठक है । उन्होंने बताया कि  नेपाल और भारत के बीच संयुक्त निरीक्षण संयन्त्र अर्थात ज्वाइन्ट ओभरसाइट मेकानिज्म की बैठक भी होगी पर उस बैठक की तिथि अभि निर्धारित नहीं हुई है ।
भारतीय दूतावास के श्रोत अनुसार भाद्र १ गते को बैठक की तिथि तय हो चुकी है और उसकी तैयारी भी जारी है । दूतावास श्रोत के अनुसार भी यह नियमित बैठक ही है और उक्त बैठक में विकास साझेदारी के विषय पर ही चर्चा होगी ।
दूतावास श्रोत ने बताया कि बैठक में दोनों व्यक्तियों के बीच अनौपचारिक रुप से सीमा विवाद तथा अयोध्या विषय पर चर्चा हो तो वह अलग बात है परन्तु चर्चा में भारत के तरफ से वैसा कोई एजेण्डा नहीं है ।
वैसे परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञवाली ने सीमा विवाद तथा अयोध्या के विषय पर भारत के साथ चर्चा करने की प्रयास में लगे हुए हैं । ज्ञवाली इसके लिए विभिन्न च्यानलों का प्रयोग कर भारत के साथ वार्ता की बातें आगे बढा रहे हैं । इसके लिए उन्होंने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास को भी माध्यम बना रहे हैं । पर उनकी शिकायत है कि भारत इस पहल पर कोई रिसपान्स नही. दे रहा है ।

यह भी पढें   पत्रकार किशोर श्रेष्ठ को पुलिस साइबर ब्यूरो ले गई, रास्वपा नेता हिमेश पन्त को भी बुलाया गया

हलाकि गृहमंत्री द्वारा हालही में सिमा सम्बंधित आया बक्तव्य दोनों देशों के सम्बन्धों में और जटिलता पैदा कर रही है । फिलहाल लोगों की प्रतीक्षा इस वैठक पर जरूर है ।
यद्यपि नेपाल पक्ष का विश्वास है कि भाद्र १ गते ज्वाइन्ट ओभरसाइट मेकानिज्म की बैठक में इस विषय पर कुछ साकारात्मक पहल किया जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com