सिटी एक्सप्रेस मनि ट्रान्सफर की भुक्तानी एनआइसी एशिया लघुवित्त के शाखाओं से भी सम्भव
१३ अगस्त, काठमांडू । सिटी एक्सप्रेस मनि ट्रान्सफर और एनआइसी एशिया लघुवित्त वित्तीय संस्था बीच सम्झौता हुई है । जिससे अब सिटी एक्सप्रेस मनि ट्रान्सफर की भुक्तानी एनआइसी एशिया लघुवित्त के शाखाओं से भी हो सकता है ।
एनआइसी एशिया का देशभर १०५ लघुवित्त की शाखाएं है । उक्त शाखाओं के द्वारा सिटी एक्सप्रेस का आन्तरिक तथा अन्तर्राष्ट्रिय कारोबारों की भुक्तानी होगी ।
उक्त सम्झौता में सिटी एक्सप्रेस मनि ट्रान्सफर का प्रबन्ध निर्देशक चन्द्र टण्डन और एनआइसी एशिया लघुवित्त का प्रमुख कार्यकारी अधिकृत लक्ष्मी प्रसाद शर्मा द्वारा हस्ताक्षर किया गया है ।

