Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिकित्सक कोरोना संक्रमित होने के बाद मेची स्थित आम्दा अस्पताल सिल

 

१३ अगस्त, झापा । मेची आम्दा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक में कोरोना पोजेटिव होने के बाद अस्पताल को सिल कर दिया गया है । मेचीनगर–१० धुलाबारी में अवस्थित उस अस्पताल की सभी सेवाएं बुधवार से बन्द कर दी गई है ।
नगरपालिका ने जानकारी दी कि अस्पताल की सभी सेवा बुधवार से बन्द कर अस्पताल को सिल कर दिया गया है । फिलहाल संक्रमित डाक्टर को उसी अस्पताल में ऊपर के कमरा में व्यवस्थित रुप से आइसोलेशन में रखा गया है ।
मेचीनगर मे चिकित्सक में प्रथम बार और समुदाय में दूसरी बार कोरोना संक्रमण मिला है । कुछ दिन पहले मेचीनगर–१० धुलाबारी बजार का १५ वर्षीय किशोर में कोरोना सङ्क्रमण पुष्टि होने के बाद समुदायस्तर में कोरोना सङ्क्रमण फैला था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com