Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत तनाव के बीच प्रधानमंत्री ओली ने की भारत के प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात

 

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की।  विदेश मंत्रालय ने दोनों नेताओं में बीतचीत की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी को नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने फोन किया था। पीएम ओली ने सरकार और भारत के लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस और हाल ही में भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य चुने जाने को लेकर बधाई दी।

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि दोनों ही नेताओं ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में एकजुटता जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस मामले में नेपाल को मदद देना जारी रखेगा। इससे पहले ओली ने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं। भारत के लोगों के लिए और अधिक प्रगति और संपन्नता की कामना है।”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

पीएम मोदी और ओली के बीच पिछली बार 10 अप्रैल को फोन पर बातचीत हुई थी। तब दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बातचीत की थी। ओली ने अब ऐसे समय में मोदी से संपर्क साधा है जब नेपाल के विदेश सचिव और भारतीय राजदूत के बीच दो दिन बाद बातचीत होने जा रही है। दोनों पक्ष भारत के सहयोग से नेपाल में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढें   धरान में अग्रकुलमाता महारानी माधवीजी की 5147वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाई गई

दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई यह बातचीत इसलिए अहम है क्योंकि नेपाल द्वारा नया नक्शा जारी किए  जाने की वजह से पैदा हुए तनाव के बाद पहली बार सर्वोच्च स्तर पर बातचीत हुई है। नेपाल में भारत कई तरह के विकास कार्यों में सहयोग कर रहा है और दोनों देशों के बीच सदियों से बेहद दोस्ताना रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में दोनों देशों में तनाव बढ गया था ।

यह भी पढें   कांग्रेस द्वारा बीपी स्मृति दिवस में ‘ग्रीन रन’ का आयोजन

नए नक्शे के विवाद के बाद से ही दोनों देशों के बीच बातचीत बंद थी। हाल ही में विदेश मंत्री  ज्ञवाली ने कहा था कि वे भारत से बातचीत को लेकर प्रयास कर रहे हैं। नेपाल सरकार ने कई पूर्व मंत्रियों और विशेषज्ञों से राय ली थी कि किस तरह दोबारा भारत के साथ बातचीत को बहाल किया जाए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *