मोटर साइकिल नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति लापता
१६ अगस्त, काठमांडू । छोटी राप्ती नदी में कल रात मोटरसाइकल गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और एक लापता हो गया है ।
लु५७प ११०० नं की मोटरसाइकल में लमही से –गढवा जाते हुए क्रम में कल रात लगभग ११ बजे मोटरसाइकल बलरामपुर स्थित छोटी राप्ती नदी के पुल में ठोकर लगने से दुर्घटना हुई है ।
वडा प्रहरी कार्यालय गढवा का प्रहरी निरीक्षक प्रज्वल थपलिया नेबताया कि मोटरसाइकिल पुल में ठोकने से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति भी नदी में गिर गये जिसमें से एक की मृत्यु हो गई और एक लापता है ।
घटना में दाङ के गढवा गाउँपालिका–७ चन्दनपुर निवासी २६ वर्षीय सुरजनारायण चौधरी मृतावस्था में मिला है और उनके साथ ही मोटरसाइकिल में सबार २७ वर्षीय मनोज चौधरी लापता है ।
लापता मनोज को सशस्त्र प्रहरी का गोताखोर द्वारा खोज तलाश जारी है । मृतक का शव लमही अस्पताल में रखा गया है ।

