नेपाल पुलिस के डीआइजी में कोरोना पोजेटिव
१६ अगस्त, काठमांडू । महाराजगञ्ज स्थित पुलिस अस्पताल में कार्यरत एक प्रहरी नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) को कोरोना संक्रमण हुआ है । यद्यपि उनकी स्वास्थ्य अवस्था सामान्य ही है ।
प्रहरी का केन्द्रीय प्रवक्ता प्रहरी बरिष्ठ उपरीक्षक (एसएसपी) कुवेर कडायत ने जानकारी दी कि डीआइजी का स्वाब संकलन कर परीक्षण के लिए भेजा गया था जिसका रिपोर्ट पोजेटिव आया है ।
पिछले दिनों में कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए अग्रपंक्ति में खडा होने वाले पुलिस कर्मचारियों में अधिक कोरोना संक्रमण देखा जा रहा है ।
एसएसपी कडायत ने बताया कि रविवार सुबह १० बजे तक ६२० लागों में कोभिड १९ पाया गया है ।

