चन्द समूह के डोटी जिला सदस्य गिरफ्तार
१६ अगस्त, डोटी । नेत्रविक्रम चन्द समूह का डोटी जिला कमिटी सदस्य कृष्णबहादुर बोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार की है ।
जिला में अवस्थित विभिन्न स्थानों के एनसेल के टावर में आग लगाकार क्षति पहुंचाने के आरोप में बोहरा को गिरफ्तार की गई है ।
मा आगजनी तथा क्षति गरेको आरोपमा उनलाई बडिकेदार गाउँपालिका–१ बिपिनगरबाट पक्राउ गरिएको
जिला प्रहरी कार्यालय का प्रमुख जनकराज पाण्डे ने बताया कि बोहरा को बडिकेदार गांवपालिका १ विपिननगर से गिरफ्तार किया गया है ।
जिला प्रहरी ने बताया कि बोहरा के ऊपर एनसेल टावर में आग लगाने तथा अन्य विभिन्न अपराधिक गतिविधि की अर्जी के आधार पर हमने उसे हिरासत में लिया है । इस सम्बन्ध में आवश्यक अनुसन्धान जारी है ।

