बुधबार मध्यरात से निषेधाज्ञा जारी
काठमाडौं ।
काठमाडौं उपत्यका में तीन जिला में बुधबार मध्यरात से निषेधाज्ञा लगाने जा रही है ।
काठमाडौं, भक्तपुर और ललितपुर जिला के प्रमुख जिला अधिकारी द्वारा हुई मंगलबार संयुक्त बैठक में ३ गते रात से १२ बजे से एक हप्ता तक निषेधाज्ञा जारी करने का निर्णय किया है ।
इस अवधि में औषधि, खाद्यबस्तु और अत्यावश्यकीय वस्तु खरीद के काम के अलावा बाहर नही निकल सकते हैं । मास्क लगाना अनिवार्य है ।
अत्यावश्यकीय सामाग्री ढुवानी, स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षा निकाय के अलावा सवारी सञ्चालन में रोक लगाया गया है । नियमित सेवा प्रदान करने कार्यालय जाने वाले कर्मचारी सुबह ९ बजे से साढे १० बजे तक और शाम ३ से साढे ५ बजे तक आ जा सकते हैं ।
होटल, रेष्टुरेन्ट, फुटपाथ दुकान सब बंद रहेंगे । बैंक लगायत का निकाय न्यूनमत कर्मचारी रखकर स्वास्थ्य सुरक्षा का मापदण्ड पालन कर सेवा दे सकते हैं ।

