पूर्व प्रधानमन्त्री माधव नेपाल के घर में तैनाथ ७ पुलिस कर्मचारी में कोरोना संक्रमण पुष्टी

काठमांडू, २२ अगस्त । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव नेपाल के कोटेश्वर स्थित घर में सुरक्षार्थ तैनाथ ७ पुलिस कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । नेता नेपाल के सुरक्षार्थ परिचालित पुलिस कर्मचारी और ड्राइभर को कोरोना पुष्टी होने के बाद उन लोगों को आइशोलेशन में रखा गया है और उन लोगों के संपर्क में रहे अन्य व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण हो रहा है ।
कहा गया है कि सुरक्षाकर्मी के अलवा नेता नेपाल तथा घर में रहे अन्य सदस्यों में कोरोना नहीं दिखाई दी है । संक्रमित सुरक्षाकर्मी को आइशोलशन में रख कर घर में सुरक्षाकर्मियों की दूसरी टोली आ गई है । स्मरणीय है, इससे पहले नेकपा के ही नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड निवास खुमलटार में रहे सुरक्षाकर्मी तथा नेकपा महासचिव विष्णु पौडेल के सुरक्षार्थ तैनाथ अंगरक्षक में भी कोरोना पुष्टी हुई थी ।

