पर्सा में २ और चितवन में १ कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु
काठमांडू, २२ अगस्त । पर्सा और चितवन में ३ कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । घटना शुक्रबार रात की सुबह की है । प्राप्त समाचार अनुसार पर्सा जिला में २ और चितवन जिला में १ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा के अनुसार जिला स्थित सुगौली बिर्ता निवासी ५८ वर्षीय पुरुष और बहुदरमाई नगरपालिका निवासी ६१ वर्षीय पुरुष का निधन हुआ है ।
इसीतरह चितवन जिला स्थित पुराने मेडिकल कॉलेज में उपचारत एक महिला की मृत्यु भी शुक्रबार रात में हुई है । मृतक महिला हेटौडा स्थायी निवासी हैं । स्मरणीय है, पर्सा जिला निवासी दोनों मृतक वीरगंज हेल्थ केयर अर्थात् कोभीड अस्पतालमें उपचारत थे । आज तक वीरगंज में इसतरह कोरोना से मरनेवालों की संख्या ३६ पहुँच गई है और चिवतन में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या ५ पहुँच गई है ।

