एकीकृत क्वारेन्टाइन व्यवस्थापन समिति गठन, सुरक्षा की जिम्मेदारी नेपाली सेना को
काठमांडू, २२ अगस्त । नेपाल सरकार ने एकीकृत क्वारेन्टाइन व्यवस्थापन समिति गठन किया है । बिहिबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने समिति निर्माण संबंध में निर्णय किया है । सरकारी निर्णय अनुसार काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, इसी तथ्यको दृष्टिगत कर और विदेश से आनेवाले नेपाली नागरिकों को मध्यनजर करते हुए काठमांडू उपत्यका में व्यवस्थित क्वारेन्टाइन निर्माण किया जा रहा है ।
अर्थ और संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री एवं सरकार के प्रवक्ता डा. युवराज खतिवडा के अनुसार कोरोना संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए एकीकृत क्वारेन्टाइन व्यवस्थापन समिति निर्माण किया गया है । मन्त्री डा. खतिवडा ने कहा है कि समिति संयोजक में गृह सचिव और सदस्य में स्वास्थ्य मन्त्रालय के उच्च अधिकारी रहने की व्यवस्था है ।
इसीतरह सामान्य प्रशासन मन्त्रालय के सह–सचिव, सहरी विकास तथा भवन निर्माण विभाग के महानिर्देशक, काठमांडू उपत्यका के तीनों जिला के प्रमुख जिला अधिकारी, सुरक्षा निकाय के प्रथप श्रेणी के अधिकारी जैसे पदाधिकारी भी समिति में सदस्य के रुप में रहेंगे । समिति की ओर से काठमांडू उपत्यका के तीनों जिला में क्वारेन्टाइन निर्माण स्थल पहचान कर क्वारेन्टाइन निर्माण के लिए आवश्यक कार्य किया जाएगा । क्वारेन्टाइन सुरक्षा की जिम्मेदारी नेपाली सेना को देने का निर्णय भी हुआ है । इसतरह निर्मित क्वारेन्टाइन में विदेशों से उद्धार कर लाया गया व्यक्तियों को रखा जाएगा ।

