Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पाकिस्तान में

 

पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं। इस दौरान ने पाकिस्तान ने माना कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम मुल्क में ही है और वह कराची में रहता है।

दरअसल, पाकिस्तान ने आतंकियों की लिस्ट जारी की। लिस्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम कराची में है। लिस्ट में दाउद इब्राहिम का पता व्हाइट हाउस, कराची लिखा गया है। बता दें कि पाकिस्तान ने यूएन की लिस्ट जारी होने के बाद यह प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने दाऊद इब्राहिम का खाता सील करने के साथ साथ उस पर शिकंजा कसने का भी आदेश दिया है।

यह भी पढें   अब ‘नया घर’ बनाने के अलावे कोई दूसरा विकल्प नहीं है – विमलेन्द्र निधि

दाऊद के पास पाकिस्तान का नागरिकता नंबर
दाऊद के पास पाकिस्तान का नागरिकता नंबर है। दाऊद की राष्ट्रीय पहचान संख्या KC-285901 है। उसका पूरा पता हैः  व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास, घर संख्या 37, सड़क संख्या 30, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, करांची पाकिस्तान है। लिस्ट के मुताबिक, दाऊद के भारतीय पासपोर्ट का नंबर A-333602 है, जिसे 4 जून 1985 को मुंबई से जारी किया गया था। बड़ी बात यह कि इस लिस्ट में दाऊद के नाम के साथ यह भी बताया गया है कि वह 14 पासपोर्ट रखता है, जिसके अलग अलग नंबर हैं। इसके अलावा कराची में उसके तीन घर हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

खबर के मुताबिक, सरकार ने इन संगठनों और आकाओं की सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने और उनके बैंक खातों को सील करने के आदेश दिए हैं। खबर के अनुसार सईद, अजहर, मुल्ला फजलुल्ला (उर्फ मुल्ला रेडियो), जकीउर रहमान लखवी, मुहम्मद यह्या मुजाहिद, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेताओं जलालुद्दीन हक्कानी, खलील अहमद हक्कानी, यह्या हक्कानी और इब्राहिम और उनके सहयोगी सूची में हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com