विद्युत प्रधिकरण में कुलमान ही चाहिएः अभिनेत्री करिश्मा मानन्धर
२५ अगस्त, काठमांडू । दैनिक १८ घन्टा से अधिक लोडसेडिङ होते आ रहा हमारे देश को लोडसेडिंग मुक्त कराने वाले नेपाल विद्युत प्राधिकरण का कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ का कार्यकाल २९ गते भाद्र को समाप्त होने जा रहा है । विभिन्न व्यक्ति राजनीतिक तथा आर्थिक कसरत में लगे हुए हैं ताकि उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी जाय । उक्त समाचार विभिन्न मिडिया द्वारा प्रसारित हो रही है ।
घिसिंग को उक्त पद पर नहीं रखने के लिए आन्तरिक रुप से चाहे जितना भी कसरत की जाय परन्तु उन्हें फिर से उक्त पद पर विराजमान करने के लिए सर्वसाधारण से लेकर सेलिब्रेटी भी सामाजिक सन्जाल द्वारा आवाज उठा रहे हैं ।
इसी क्रम में नेपाली चलचित्र की सदाबहार अभिनेत्री करिश्मा मानान्धर ने बताया कि कुलमान ही फिर विद्युत प्राधिकरण में चाहिए ।
उन्होंने सामाजिक सञ्जाल फेसबुक पर कुलमान के साथ की तस्वीर सेयर करते हुए लिखी है कि ‘अपने लिए कम और दूसरों के लिए अधिक सोचने वाले मानव होते हैं ।

