Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौरा पर्व सुदूरपश्चिम प्रदेश का विशिष्ट त्यौहार है ः प्रधानमन्त्री ओली

 

२६ अगस्त, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने उल्लेख करते हुए बताया कि गौरा पर्व सुदूरपश्चिम प्रदेश का प्राचीन तथा विशिष्ट सांस्कृतिक पर्व है । उन्होंने बताया कि यह पर्व परिवार और समुदाय के जीवन में  परस्पर एकता तथा विश्वास विस्तार करता आ रहा है ।
उक्त पर्व के अवसर पर आज शुभकामना सन्देश में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि सांस्कृतिक विविधतायुक्त है हमारा देश नेपाल । उन्होंने कहा इस प्रकार पर्व आपस में एकता का प्रतीक है । महिलाओं को जननी के रुप में पूजना हमारे संस्कृति में है । विभिन्न स्थानों में विभिन्न नाम से देवी को पूजा जाता है । गौरा पर्व भी उसी परम्परा का एक आयाम है ।
उन्होंने सन्देश में लिखा है “नेपाल बहुजातीय, बहुभाषिक, बहुसांस्कृतिक और बहुधार्मिक विशेषतायुक्त देश है  । विविधता बीच की एकता और सामाजिक सहिष्णुता हमारे देश की मौलिक विशेषता है । इस विशेषता को अनुशरण कर देश विकास तथा समृद्धि के तरफ अग्रसर होने के लिए सभी आह्वान करता हूं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com