Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूजारी हत्या विरुद्ध होनेवाला प्रदर्शन रोकने के लिए गृह ने दिया निर्देशन

 

काठमांडू, २७ अगस्त । रौतहट जिला माधव नारायण नगरपालिका–२, खेसहरिया स्थित हनुमान मन्दिर के पुजारी श्रीराम साह के गत भाद्र ३ गते रात में हत्या की गई थी । हत्यारे को पहचान करने में पुलिस आज तक असफल है । पुजारी के हत्यारों को पहचान कर कारवाही मांग करते हुए विभिन्न संघ–संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन भी दिया है और प्रदर्शन भी किया है । यही बीच में गृह मन्त्रालय ने हत्याकाण्ड के विरुद्ध होनेवाले प्रदर्शन को रोकने के लिए गोप्य सर्कूलर जारी की है, जो सार्वजनिक हो गया है ।
मन्त्रालय मातहत रहे शान्ति सुरक्षा एवं अपराध नियन्त्रण शाखा की ओर से नेपाल पुलिस के प्रमुख महानिरीक्षक शैलेश थापा और सभी जिला प्रशासन कार्यालय को गोप्य सर्कुलर जारी करते हुए पुजारी हत्या के नाम से होनेवाले सभी विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए कहा गया है । इसतरह का पत्र गृह मन्त्रालय ने भाद्र ७ गते जारी की है । पत्र में मन्त्रालय के शाखा अधिकृत प्रतीक राई ने हस्ताक्षर किया है ।
गोप्य रुप में जारी पत्र में कहा गया है– ‘घटना संबंधी विषयों को लेकर होनेवाला संभावित गतिविधि रोकने के लिए संबंधित निकायों के साथ समन्वयन कर कानून विपरित के कार्य करनेवालों को कानूनी दायरा में लाने की व्यवस्था की जाए ।’ पुजारी के हत्यारे पहचान में ना आने के कारण आक्रोशित स्थायी स्थानीयबासी तथा नागरिक गृह मन्त्रालय द्वारा प्रेसित इसतरह प्रेसित पत्र के कारण अधिक आक्रोशित हो गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com