Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झापा में बैल हत्याकाण्डः पुलिस के साथ झड़प, पुलिस की गोली से एक की मौत

 

झापा, २७ अगस्त । झापा जिला स्थित झापा गांवपालिका के स्थानीय बासी और पुलिस के बीच झडप होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है । बैल काटकर मांस वितरण संबंधी विषयों को लेकर पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार की थी ।
गिरफ्तार व्यक्ति को बिर्तामोड की ओर ले आते वक्त स्थानीयबासी ने पुलिस को अवरोध किया और दो पक्ष के बीच झडप हो गया । ऐसी ही क्रम में पुलिस ने गोली प्रहार की । गोली लग करस्थानीय ३८ वर्षीय रसिकुल आलम का निधन हो गया है । सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी राजु अर्याल ने भी इस बात को पुष्टी किया है ।
पुलिस का कहना है कि २०० से भी अधिक व्यक्तियों की भीड़ने जब पुलिस के ऊपर आक्रमण शुरु किया, तब पुलिस ने हवाई फायर की थी । यही फायर के कारा आलम की मृत्यु हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com