बिराटनगर में मोरंग कारागार का एक कैदी की मृत्यु
माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर स्थित मोरंग कारागार का एक कैदी का कोशी अस्पताल में मृत्यु हुई है । सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे 5 बजे अस्पताल लाया गया था ।
लागू औषध मामला में सजा काट रहे 26 वर्षीय निराजन यादव को कारागार से अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी मृत्यु हुई है । अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार मृतक का कोरोना जाँच की गई है नेगेटिव आने पर परिजन और पोजेटिव आने पर सेना को शव व्यवस्थापन हेतु सौपा जाएगा । बता दे कि बुधवार को बिराटनगर में तीन लोगों का कोरोना से मृत्यु हुई है जिसमे एक महिला शामिल है ।

