वीरगंज में २, ललितपुर में १, और पोखरा में १ कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु
काठमांडू, २७ अगस्त । बुधबार रात और बिहीबार सुबह में वीरगंज, ललितपुर और पोखरा में ४ कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । वीरगंज से प्राप्त समाचार अनुसार पर्सा जिला धोविनी गांवपालिका३ निवासी ७२ वर्षीय पुरुष और बारा जिला सुवर्ण गांवपालिका– ४ निवासी २३ वर्षीय महिला की पिछली बार मृत्यु हुई है ।
नारायणी अस्पताल के सूचना अधिकारी डा. अतुलेश चौरसिया के अनुसार भाद्र ८ गते अस्पताल में भर्ती हुए ७२ वर्षीय पुरुष में १० गते कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी । उनकी बुधबार शाम निधन हो गया है । इसीतरह २३ साल की महिला स्वास–प्रश्वास में समस्या होने के कारण भाद्र ८ गते अस्पताल में भर्ती हुई थी । उनको भेन्टिलेटर में रखकर उपचार हो रहा था, लेकिन उनकी भी आज सुबह निधन हो गया है । अस्पताल ने कहा है कि वह गर्भवती भी थी, उनके पेट में ३३ हफ्ता का गर्भ था ।
इसीतरह गण्डकी प्रदेश की राजधानी पोखरा में भी आज सुबह एक महिला की मृत्यु हुई है । पोखरा स्वास्थय विज्ञान प्रतिष्ठान के अनुसार गत भाद्र ७ गते से अस्पताल में भर्ती हुए पोखरा महानगरपालिका–१२ निवासी ३२ वर्षीया महिला की मृत्यु हुई है । अस्पताल ने कहा है कि बुधबार से उनमें स्वास्थ्य समस्या अधिक दिखाई दे रही थी, उसके बाद भेन्टिलेटर में रखा गया था ।
इसीतरह ललितपुर जिला स्थित किष्ट अस्पताल में भी ५५ वर्षीय पुरुष का निधन हो गया है । वह भी गत भाद्र ७ गते से अस्पताल में भर्ती हो गए थे । शुरु से ही उनमें कोरोना संबंधी लक्षण था । ९ गते उनमें कोरोना पुष्टी हुई थी । अस्पताल ने कहा है कि मृतक की छाती में संक्रमण दिखाई दी थी । अस्पताल के डा. अमिस पाठक के अनुसार यह मृत्यु विशुद्ध कोरोना के कारण हुई है, उनमें अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं थी ।

