२४ घंटों की अवधि में कोरोना संक्रमित ८ व्यक्ति की मृत्यु, मरनेवालों की कूल संख्या १८३ पहुँच गई
काठमांडू, २७ अगस्त । पिछले २४ घंटों की अवधि में नेपाल में कोरोना संक्रमित ८ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होकर मरनेवालों की कूल संख्या १८३ पहुँच गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा जागेश्वर गौतम ने दी जानकारी की अनुसार पिछली बार ५ महिला और ३ पुरुष की मृत्यु हुई है । उनके अनुसार पिछली बार ललितपुर, बारा, कास्की, रुपन्देही और बांके निवासी १–१ महिला और काठमाडू, पर्सा और निवासी १–१ पुरुष की जान गई है ।

