आज एक ही दिन ११११ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, काठमांडू में ३७७ नयां संक्रमित
काठमांडू, २७ अगस्त । नेपाल में पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार ११११ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा बिहिबार सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार इस अवधि में देशभर १२६२९ व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण किया गया था, उसमें से ३३४ महिला और ७७७ पुरुष में कोरोना पाया गया है ।
कूल संक्रमितों में से ३७७ व्यक्ति काठमांडू उपत्यका निवासी हैं । मन्त्रालय के अनुसार काठमांडू में २७०, ललितपुर में ६६ और भक्तपुर में ४१ नयां व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ३५५२९ पहुँच गई है ।
यही २४ घंटों की अवधि में ५६९ व्यक्ति कोरोना से मुक्त होकर अपने घर वापस हो गए हैं । इस तरह कोरोना को पराजित करनेवालों की कूल संख्या २००७३ पहुँच गई है ।

