१६०० से अधिक सुरक्षाकर्मी कोरोना से संक्रमित
२८, काठमांडू । विश्व्यापी महामारी के रुप में फैला कोभिड–१९ संक्रमण का दर सुरक्षा निकाय में भी बढ गया है । नेपाल में भी सुरक्षा निकाय के भीतर संक्रमण के ग्राफ में वृद्धि हो रही है ।
प्राप्त विवरण अनुसार तीन सुरक्षा निकाय (नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी) में १ हजार ६३३ लोगों में संक्रमण पाया गया है । जिसमें से लगभग ५० प्रतिशत अर्थात् ८६१ ठीक होकर घर जा चुके हैं । सुरक्षा निकाय में गत जेठ महीन के पहले सप्ताह में सिर्फ १२ लोगों में संक्रमण पाया गया था परन्तु उसके बाद संक्रमण दर में अचानक वृद्धि हुई । सबसे अधिक नेपाल प्रहरी स)क्रमित हुए हैं ।
नेपाल प्रहरी का प्रवक्ता प्रहरी वरिष्ठ उपरीक्षक कुबेर कडायत ने बताया कि अभी तक नेपाल प्रहरी का ७९५ लोग सङ्क्रमित हुए हैं ।
सशस्त्र प्रहरी का प्रवक्ता प्रहरी नायब महानिरीक्षक राजु अर्याल के अनुसार गुरुवार तक ४३५ सशस्त्र प्रहरी सङ्क्रमित हुए हैं । नेपाली सेना में मा आज तक ४०३ लोगों में संक्रमण पाया गया है ।

