चीन के केरुंग नाका से नेपाल आने वाले कन्टेनर की मात्रा वृद्धि

२८ अगस्त, काठमांडू । चीन ने केरुङ नाका से दैनिक रुप में नेपाल आने वाले कन्टेनर का कोटा को बढाया है । निरन्तर आग्रह और कुटनीतिक प्रयास के बाद चीन के केरुङ भन्सार दैनिक दोगुणा के सख्या में कन्टेनर भेजना शुरु किया है । इससे पहले दैनिक ४ कन्टेनर को ही जांचपास दिया जाता था परन्तु आज शुक्रवार से ८ कन्टेनर का जांचपास कर नेपाल भेजा जा रहा है ।
रसुवागढी भन्सार कार्यालय का प्रमुख भन्सार अधिकृत पुन्यविक्रम खड्का ने जानकारी दी कि भूस्खलन के कारण १२ दिनों कोई भी सामान चीन से नेपाल नही. आया था । अवरोध हटने के बाद शुक्रवार से समान नेपाल आने लगा है । उन्होंने बताया कि अब दैनिक ८ कन्टेनर आएगा ।
चीनी पक्ष ने बताया कि नेपाल आने वाला कन्टेनर डबल होने के बाद भी कम ही है । सामान्य अवस्था में दैनिक ३० कन्टेनर नेपाल आता है ।
भन्सार प्रमुख खड्का ने बताया कि लकडाउन तथा भूस्खलन के कारण कन्टेनर सब मार्ग में ही अवरोधित है । अब कोटा दुगुणा करना सकारात्मक है ।

